Delhi: हरियाणा के युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा लगातार काम किया जा रहा है। हाल ही में जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला पुंडरी हल्के में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में शिरकत करने के लिए पहुंचे। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ही दिग्विजय चौटाला ने बड़े ऐलान किए हैं।
इस दौरान दिग्विजय चौटाला ने जानकारी दी कि इस साल हरियाणा में हर हाल में 75% रोजगार कानून लागू कर दिया जाएगा। इस रोजगार के बाद हरियाणा में हरियाणा के युवाओं को नौकरियों के लिए 75% का आरक्षण मिलेगा। वहीं दिग्विजय चौटाला ने डिजिटल लाइब्रेरी को लेकर भी बड़ी जानकारी दी है। आइए जानते खबर को विस्तार से
इस साल लागू हो सकता है हरियाणा में 75% रोजगार कानून
हरियाणा सरकार द्वारा हरियाणा के युवाओं को लाभ पहुंचाने के लिए 75% रोजगार कानून बनाया गया है। जिसके तहत हरियाणा के युवाओं को नौकरियों में 75% का आरक्षण दिया जाएगा। हालांकि अब तक यह नियम हरियाणा में लागू नहीं हो पाया है। लेकिन हाल ही में दिग्विजय चौटाला ने जानकारी दी है कि इस साल प्राइवेट सेक्टर में प्रदेश के युवाओं को रोजगार के लिए 75% रोजगार कानून को लागू कर दिया जाएगा। इसके लिए सरकार द्वारा भी अथक प्रयास किए जा रहे हैं।
हरियाणा के गांव में बनाई जा रही है डिजिटल लाइब्रेरी
दिग्विजय चौटाला ने बताया कि हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का उद्देश्य यह है कि गांव के बच्चे गांव में ही रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की अच्छे से तैयारी कर सकें। इसी कारण से गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी को भी शुरू किया जा रहा है जिसमें पढ़ाई की हर सुविधा को दिया जा रहा है। अगले 2 वर्ष में प्रदेश के हर गांव में डिजिटल लाइब्रेरी खोलने का लक्ष्य सरकार की तरफ से तय किया गया है।