Friday, March 31, 2023

हरियाणा में ई टिकटिंग सिस्टम के कारण हो रही है परेशानी, मशीनों के अपडेट ना होने के कारण परिचालकों को देना पड़ रहा है अतिरिक्त किराया

Must Read

Delhi: हरियाणा में अब रोडवेज बसों में ई टिकटिंग सिस्टम को चालू किया जा रहा है। कई जिलों में ई टिकटिंग व्यवस्था को शुरू कर दिया गया है। लेकिन खबर आ रही है कि हरियाणा में ईटिकटिंग व्यवस्था सिरे नहीं चढ़ पा रही है। मशीनों के अपग्रेड ना होने के कारण परिचालकों की जेब कट रही है।

गीता महोत्सव के दौरान भी देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा के कई जिलों में ई टिकटिंग व्यवस्था को शुरू किया था जिसके माध्यम से अब ई टिकटिंग मशीन से रोडवेज बसों में टिकट काटी जा रही है। लेकिन मशीन अपडेट ना होने के कारण परिचालकों लोगों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से

हरियाणा में ई टिकटिंग मशीन नहीं है अपडेट

हरियाणा रोडवेज की बसों में अब ई टिकटिंग सिस्टम को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। कई जिलों में इस व्यवस्था को शुरू भी कर दिया गया है। लेकिन कई जिलों में मशीन अपग्रेड ना होने के कारण परिचालकों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। करनाल की 40 बसों में ईटिकटिंग व्यवस्था को शुरू किया गया था लेकिन यहां भी मशीन अपडेट ना होने के कारण परिचालकों की जेब कट रही है।

कहा जा रहा है कि सिरसा, हिसार और कैथल के रोड पर सबसे ज्यादा समस्या आ रही है क्योंकि मशीन में इन रूटों का सही किराया अपडेट नहीं है और मशीन कम किराए पर टिकट काट रही है। जिसके बाद परिचालकों को अपनी जेब से अतिरिक्त किराया भरना पड़ रहा है। यही समस्या अन्य जिलों की मशीनों में भी आ रही है।

ई टिकटिंग मशीन को किया जाएगा अपडेट

लेकिन अब रोडवेज विभाग ने कंपनी को इसकी शिकायत दे दी है और सभी मशीनों को वापस कर दिया है। अब जल्द ही इन मशीनों को अपडेट किया जाएगा। विभाग अब 100% मशीनों को अपडेट कराएगा जिसके बाद पूरे प्रदेश में ई टिकटिंग व्यवस्था को लागू किया जाएगा। रोडवेज विभाग का कहना है कि इस ई टिकटिंग सिस्टम से टिकट के मामले में हो रही धांधली को रोका जा सकेगा।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा दिल्ली-मुंबई और यमुना एक्सप्रेसवे, करोड़ो के बजट को मिली मंजूरी

Delhi: नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। अलग-अलग शहरों को बढ़िया कनेक्टिविटी देने के लिए...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana