Friday, March 31, 2023

हरियाणा में 24 घंटे मिल सकेगी बिजली, इस जिले में स्थापित किया जा रहा है न्यूक्लियर प्लांट

Must Read

Delhi: देश में लगातार परमाणु संयंत्र स्थापित करने का काम किया जा रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में परमाणु संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं लेकिन अब तक सिर्फ दक्षिण एवं पश्चिम में ही परमाणु संयंत्र स्थापित हो पाए थे। लेकिन अब उत्तर भारत का पहला परमाणु संयंत्र भी स्थापित होने जा रहा है।

खास बात यह है कि यह परमाणु संयंत्र हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गोरखपुर गांव में स्थापित किया जाएगा जिस पर करोड़ों रुपए का खर्च किया जाने वाला है। कहा जा रहा है कि इस प्लांट के स्थापित होने के बाद हरियाणा को भी 24 घंटे बिजली मिलने में काफी आसानी हो जाएगी। इस परियोजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। आइए जानते खबर को विस्तार से

हरियाणा में स्थापित किया जा रहा परमाणु संयंत्र

हरियाणा के फतेहाबाद के गोरखपुर गांव में उत्तर भारत का पहला परमाणु संयंत्र स्थापित किया जा रहा है। परमाणु ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने जानकारी दी है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के अलग-अलग हिस्सों में परमाणु संयंत्र बनाने का फैसला किया है जिसके तहत अब उत्तर भारत का पहला परमाणु संयंत्र हरियाणा में स्थापित किया जा रहा है।

मंत्री जितेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि मोदी सरकार द्वारा 10 परमाणु रिएक्टरों की स्थापना की भी मंजूरी दे दी गई है। सरकार का मानना है कि परमाणु ऊर्जा में आने वाले वक्त में भारत में हर तरह की एनर्जी की जरूरत पूरा करने की क्षमता है इसीलिए इस पर अब तेजी से काम किया जा रहा है। इन परमाणु संयंत्र को निजी निवेश के लिए भी खोले जाने की कवायद चल रही है।

करोड़ों के खर्चे स्थापित किया जाएगा यह न्यूक्लियर प्लांट

गोरखपुर हरियाणा अनु विद्युत परियोजना के तहत 700 मेगावाट की क्षमता की दो यूनिट स्थापित की जाएंगी। इस परियोजना में 20594 करोड़ की लागत आने वाली है जिसमें से अब तक 4906 करोड़ खर्च भी किए जा चुके हैं। इस परियोजना के लिए लगातार ठंडे पानी की आवश्यकता होती है जिसके लिए टोहाना से जीएचएवीपी तक हरियाणा सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग पानी की सप्लाई का उचित प्रबंध कर रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा दिल्ली-मुंबई और यमुना एक्सप्रेसवे, करोड़ो के बजट को मिली मंजूरी

Delhi: नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। अलग-अलग शहरों को बढ़िया कनेक्टिविटी देने के लिए...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana