Delhi: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा नियम के तहत गरीबों को निशुल्क राशन देने का काम किया जा रहा है। हरियाणा के जिलों में गरीबों को निशुल्क गेहूं भी राशन के तौर पर दिया जा रहा है। लेकिन हरियाणा के 5 जिलों में गेहूं के बजाय आटा देने की योजना को शुरू किया गया है। हरियाणा के करनाल, रोहतक, हिसार, यमुनानगर और अंबाला को आटा वितरण के लिए चयनित किया गया है।
इन जिलों में जनवरी महीने में ही गेहूं की जगह आटा दिया जाना था लेकिन ऐसा नहीं हो सका लेकिन अब खबर आ रही है कि फरवरी महीने में जनवरी माह का बकाया आटा इन 5 जिलों में वितरित किया जाएगा। जिसके लिए राशन डिपो पर भी आटे का प्रबंध हो चुका है। आइए जानते हैं
हरियाणा के इन जिलों में गेहूं की जगह मिलेगा आटा
हरियाणा के करनाल, हिसार, रोहतक, यमुनानगर और अंबाला में गेहूं की जगह आटे का वितरण किया जा रहा है। जनवरी महीने में ही इन जिलों के लोगों को आटा मिलना था लेकिन करीब तीन लाख से ज्यादा गरीब परिवारों को आटा नहीं मिल पाया है। लेकिन अब हरियाणा सरकार ने लाखों गरीब परिवारों को जनवरी महीने का बकाया आटा देने का ऐलान कर दिया है। आटे की उपलब्धता भी जिलों में सुनिश्चित कर दी गई है। अब जल्द ही गरीब परिवारों को आटा वितरित किया जाएगा।
3रू किलो के हिसाब से मिल रहा है आटा
जिन जिलों में गेहूं का वितरण किया जा रहा है वहां गरीबों को निशुल्क गेहूं दिया जा रहा है लेकिन जहां गेहूं के बजाय आटा वितरित किया जा रहा है वहां परिवारों से पिसाई के पैसे लिए जा रहे हैं। इन 5 जिलों में 3रू प्रति किलो के हिसाब से आटा दिया जा रहा है। इसके अलावा प्रति राशनकार्ड की दर से 1 किलो चीनी 13.50रू प्रति किलो के हिसाब से दी जा रही है।