Friday, March 31, 2023

कई राज्यों की दी सिविल सेवा परीक्षा, लेकिन नहीं मिली सफलता, अब 40 की उम्र में हरियाणा में बनी प्रशासनिक अधिकारी

Must Read

Delhi: जीवन में कई बार ऐसे मौके आते हैं जब व्यक्ति को कई बार असफलताओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन जिंदगी में सफलता को वही हासिल कर पाता है जो इन असफलताओं से बिना डरे आगे बढ़ता है। आज हम आपको हरियाणा की एक ऐसी ही महिला की कहानी बताने जा रहे हैं जो हर किसी के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

दंत चिकित्सक डॉ नीलम मेहरा आज कई लोगों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं बताया जा रहा है कि हाल ही में नीलम ने हरियाणा की एचसीएस परीक्षा को पास किया है और वे प्रशासनिक अधिकारी बन चुकी हैं लेकिन इससे पहले नीलम ने भी अपनी जिंदगी में कई असफलताओं का सामना किया। आइए जानते हैं नीलम मेहरा की जिंदगी से जुड़ी खास बातें

कई बार करना पड़ा असफलताओं का सामना

डॉ नीलम मेहरा 2006 से एक दंत चिकित्सक के तौर पर मरीजों का इलाज करती आ रही है। लेकिन इसी बीच उन्हें एहसास हुआ कि वह सिर्फ लोगों के दातों का दर्द ही दूर कर पा रही हैं लेकिन उन्हें ऐसा कुछ करना चाहिए जिससे समाज के हित को लेकर वह काम कर सकें। इसी के बाद उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं में जाने का मन बनाया।

2014 में नीलम मेहरा ने भी प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी करना शुरू कर दिया। नीलम ने हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश जैसे कई राज्यों की सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की लेकिन इसमें उन्हें सफलता नहीं मिल पाई इसके बावजूद भी नीलम ने हार नहीं मानी।

40 की उम्र में पास की एचसीएस परीक्षा

बताया जाता है कि कई परीक्षाओं में नीलम को सफलता भी मिली लेकिन उन्हें मनचाहा पद नहीं मिल पाया। 2017 में हरियाणा सिविल सर्विसेज परीक्षा में उन्हें ईटीओ के पद पर चुना गया लेकिन इसके बाद भी उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं की तैयारी जारी रखी और अब 40 की उम्र में वह एक प्रशासनिक अधिकारी बन चुकी हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा दिल्ली-मुंबई और यमुना एक्सप्रेसवे, करोड़ो के बजट को मिली मंजूरी

Delhi: नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। अलग-अलग शहरों को बढ़िया कनेक्टिविटी देने के लिए...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana