Friday, March 31, 2023

हरियाणा पुलिस को राष्ट्रपति निशान से किया गया सम्मानित, उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला ये पुरस्कार

Must Read

Delhi: हरियाणा अब हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। हरियाणा पुलिस भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जानी जाती है। हाल ही में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी हरियाणा का दौरा किया जो बेहद ही खास रहा। इस दौरे के दौरान ही अमित शाह ने हरियाणा पुलिस को भी सम्मानित किया।

बता दें कि इस कार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा पुलिस को राष्ट्रपति निशान से सम्मानित किया। यह पुरस्कार हरियाणा प्रदेश को समर्पण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया। यह वाकई गौरव का क्षण था। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से

गृह मंत्री अमित शाह ने किया हरियाणा का एक दिवसीय दौरा

बीते मंगलवार को ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने हरियाणा का दौरा किया। इस दौरे के दौरान अमित शाह करनाल पहुंचे जहां सीएम मनोहर लाल खट्टर ने फूलों का गुलदस्ता देकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह का स्वागत किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री हमेशा सीधा मधुबन पुलिस अकादमी में पहुंचे। अकादमी के स्टेडियम में परेड द्वारा अमित शाह का जोरदार स्वागत किया गया।

स्टेडियम में आयोजित परेड की अमित शाह ने भी सलामी ली। इस दौरान हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला समेत कई दिग्गज नेता मौजूद थे। इस दौरे के दौरान ही केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने हरियाणा को कई परियोजनाओं की सौगात दी। जिसकी अब खूब चर्चा हो रही है।

हरियाणा पुलिस को राष्ट्रपति निशान से किया गया सम्मानित

इस कार्यक्रम के दौरान हरियाणा पुलिस को राष्ट्रपति निशान से भी सम्मानित किया गया। केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने ही हरियाणा पुलिस को इस पुरस्कार से सम्मानित किया। देश की सेवा करने में और कानून व्यवस्था बनाए रखने में हरियाणा पुलिस ने खूब मेहनत की है और समर्पण का भी प्रमाण दिया है जिसके बाद ही उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा दिल्ली-मुंबई और यमुना एक्सप्रेसवे, करोड़ो के बजट को मिली मंजूरी

Delhi: नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। अलग-अलग शहरों को बढ़िया कनेक्टिविटी देने के लिए...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana