Friday, March 31, 2023

हरियाणा के 4 साल के बच्चे ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, कुछ ही मिनटों में पहचान लिए 195 देशों के झंडे

Must Read

Delhi: वाकई किसी ने सही कहा है कि प्रतिभा दिखाने के लिए उम्र की कोई सीमा नहीं होती है। आज कई बच्चे छोटी उम्र में ही अपनी प्रतिभा से कमाल कर रहे हैं। वहीं हरियाणा में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। अब हरियाणा के एक छोटे से बच्चे ने पूरे प्रदेश के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन कर लिया है। हरियाणा के छोटे से बच्चे ने ही विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।

हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले अजिंक्य राममोहन ने ही यह कमाल किया है जिसके बाद अब हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। अजिंक्य ने बहुत कम समय में ही 195 देशों के झंडे पहचान कर उनका नाम और राजधानी बता कर नया विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया है। ऐसा करने वाले वे सबसे युवा खिलाड़ी भी बन चुके हैं।

हरियाणा के छोटे से बच्चे ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले अजिंक्य राममोहन ने 29 जनवरी 2023 को नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। अजिंक्य ने 7 मिनट 40 सेकेंड के अंदर 195 देशों के झंडे को देखकर उनका नाम और देश की राजधानी बताई। इसी के साथ उन्होंने महाद्वीप का नाम भी बताया। अजिंक्य का नाम अब इंटरनेशनल टैलेंट ऑफ रिकॉर्ड्स और ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है। यह उपलब्धि हासिल करने वाले अजिंक्य दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी भी बन चुके हैं।

लॉकडाउन के दौरान की थी तैयारी

लॉकडाउन के दौरान ही अजिंक्य ने काफी कुछ सीखा था जिसकी वीडियो भी उनके माता-पिता सोशल मीडिया पर अपलोड करने लगे थे। इसके बाद माता-पिता ने अजिंक्य के रुझान को पहचाना और उन्हें एटलस और मैप पर काम करने की सलाह भी दी। वहीं उनके कोच ने भी उन्हें मेमोराइजिंग पावर बढ़ाने के लिए कई तकनीक भी बताई जिसके बाद ही अजिंक्य उपलब्धि को हासिल कर पाए हैं। आज अजिंक्य कई बच्चों के लिए प्रेरणा भी बन चुके।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा दिल्ली-मुंबई और यमुना एक्सप्रेसवे, करोड़ो के बजट को मिली मंजूरी

Delhi: नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। अलग-अलग शहरों को बढ़िया कनेक्टिविटी देने के लिए...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana