Delhi: हरियाणा में विधानसभा बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। इस बजट सत्र में कई अहम जानकारी भी सामने आ रही हैं। दरअसल हाल ही में बजट सत्र के दौरान एक सदस्य द्वारा प्रश्न पूछा गया था जिस पर हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जवाब दिया और महेंद्रगढ़ जिले को लेकर बड़ी जानकारी भी साझा की है।
डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जानकारी दी है कि अब महेंद्रगढ़ को पूरी तरह से औद्योगीकृत किया जाएगा। जिसके लिए तेजी से काम किया जा रहा है। साथ ही नारनौल के पास लॉजिस्टिक हब का भी विकास किया जा रहा है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से
महेंद्रगढ़ का किया जाएगा औद्योगिकीकरण
बजट सत्र के दौरान ही डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने जानकारी दी है कि अब प्रदेश के महेंद्रगढ़ जिले को औद्योगिक रूप से विकसित किया जाने वाला हैं। इसके लिए तेजी से काम किया जा रहा है। साथ ही नारनौल में लॉजिस्टिक हब भी विकसित किया जाएगा। डिप्टी सीएम के मुताबिक नारनौल में ही एक औद्योगिक पार्क भी स्थापित किया जाएगा जिसके लिए जमीन अधिग्रहण का काम चल रहा है।
इसके लिए जमीन की पहचान की जा रही है। साथ ही बजट सत्र में सदस्यों से भी अपील की गई कि वह किसानों से सलाह मशवरा करें जिसे 500 एकड़ जमीन उपलब्ध हो पाए। जिसके बाद इस औद्योगिक पार्क का काम तेजी से शुरू कर दिया जाएगा।
प्रदेश के कोने-कोने का विकास करना सरकार का लक्ष्य
बजट सत्र के दौरान ही डिप्टी सीएम ने जानकारी दी कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य भी प्रदेश के कोने-कोने का विकास करना है। इसके लिए खरखोदा में मारुति का प्लांट लगाया जा रहा है। साथ ही नांगल में लॉजिस्टिक हब के साथ-साथ हिसार में एविएशन हब को भी विकसित करने का काम तेजी से चल रहा है।