Friday, March 31, 2023

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी सौगात, अब बड़े शहरों में चलाई जाएगी वंदे भारत मेट्रो ट्रेन

Must Read

Delhi: भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों के लिए सफर को आसान बनाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए देश में हाई स्पीड ट्रेन भी चलाई जा रही हैं। इस समय देश में वंदे भारत ट्रेन को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह ट्रेन देश की सबसे हाई स्पीड ट्रेन है। जिसे 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जा रहा है।

वहीं अब रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव द्वारा बड़ा ऐलान किया गया है। जिसमें बताया जा रहा है कि अब बड़े शहरों को एक खास सौगात मिलने वाली है। जानकारी के मुताबिक जल्द ही अब बड़े शहरों में वंदे भारत ट्रेनों की तर्ज पर वंदे भारत मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी। इससे यात्री भी आसानी से सफर कर सकेंगे। आइए जानते हैं खबर से जुड़ी खास बातें

देश में चलेगी वंदे भारत मेट्रो ट्रेन

देश में इस समय वंदे भारत ट्रेन की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। आए दिन अलग-अलग रूट पर वंदे भारत ट्रेन को लांच किया जा रहा है। वहीं अब खबर आ रही है कि जल्द ही देश में वंदे भारत मेट्रो ट्रेन को भी चलाया जाएगा। यह ट्रेन वंदे भारत ट्रेन से थोड़ी अलग होगी। वंदे भारत ट्रेन प्रोजेक्ट के सफल होने के बाद ही वंदे भारत मेट्रो ट्रेन पर रेल मंत्रालय द्वारा काम शुरू किया गया है। इस ट्रेन का इस्तेमाल बड़े शहरों में लोग एक जगह से दूसरी जगह आने जाने मे लोकल ट्रांसपोर्ट की तरह कर सकते हैं।

जानिए क्या होगी वंदे भारत मेट्रो ट्रेन की स्पीड

वंदे भारत ट्रेन को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जा रहा है। लेकिन जानकारी के मुताबिक वंदे भारत मेट्रो ट्रेन की रफ्तार 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी इन ट्रेनों के स्टेशन पास पास होंगे। इसलिए इन ट्रेनों को ज्यादा स्पीड नहीं दी जाएगी। इस ट्रेन की टेस्टिंग और डिजाइन पर भी काम शुरू कर दिया गया है। जिन भी बड़े शहरों में भारी संख्या में लोग एक जगह से दूसरी जगह आवागमन करते हैं। उन शहरों में ही इस वंदे भारत मेट्रो ट्रेन को चलाया जाएगा। वहीं वंदे भारत मेट्रो ट्रेन का पिकअप भी बढ़ाया जाएगा। यह ट्रेन 45 से 47 सेकंड में ही 0 से 100 की स्पीड को पकड़ लेगी।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा दिल्ली-मुंबई और यमुना एक्सप्रेसवे, करोड़ो के बजट को मिली मंजूरी

Delhi: नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। अलग-अलग शहरों को बढ़िया कनेक्टिविटी देने के लिए...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana