Friday, March 31, 2023

देश को जल्द मिलेगी दो और वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, जानिए क्या होगा रूट और किराया

Must Read

Delhi: देश में रेल सफर को आसान बनाने के लिए भारतीय रेलवे द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए देश में कई हाई स्पीड ट्रेन भी चलाई जा रही हैं। जिसमें वंदे भारत ट्रेन का नाम भी शामिल है। देश में लगातार वंदे भारत ट्रेनो की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। सरकार ने 2023 तक 75 वंदे भारत ट्रेन चलाने का लक्ष्य तय किया है।

अब खबर आ रही है कि जल्द ही देश को दो नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिलने वाली है। इन दो ट्रेनों को भी मुंबई रूट पर ही चलाया जाएगा। जल्द ही पीएम नरेंद्र मोदी इन दो ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे। अब इन ट्रेनों का रूट और किराया भी सामने आ रहा है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से

इस रूट पर चलेंगी दो नई वंदे भारत ट्रेन

देश को जल्द ही दो और वंदे भारत ट्रेनो की सौगात मिलने वाली है। बताया जा रहा है कि इस हफ्ते में पीएम नरेंद्र मोदी दो नई वंदे भारत ट्रेनों का उद्घाटन कर सकते हैं। इन दो ट्रेनों को मुंबई से सोलापुर और मुंबई से साईं नगर शिरडी तक चलाया जाएगा। जानकारी के अनुसार यह ट्रेन मुंबई से सोलापुर तक 400 किलोमीटर का सफर 6 घंटे 35 मिनट में तय करेगी।

 

वहीं दूसरी वंदे भारत ट्रेन मुंबई से शिरडी तक 340 किलोमीटर का सफर 5 घंटे 24 मिनट में तय करेगी। माना जा रहा है कि आने वाली 10 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी इन दोनों ही ट्रेनों का उद्घाटन कर सकते हैं। जिससे यात्री भी बहुत कम समय में इन जगहों का सफर कर सकेंगे।

जानिए क्या होगा इन ट्रेनों का किराया

बताया जा रहा है कि इन दोनों ट्रेनों का किराया अब तक का सबसे ज्यादा वंदे भारत का किराया होने वाला है। मुंबई से सोलापुर तक चलने वाली बंदे भारत में पुणे तक के सफर के लिए चेयर कार के लिए 560रू तो सोलापुर तक के लिए 965रू देने होंगे। एग्जीक्यूटिव क्लास के लिए 1135रू तो वहीं एग्जीक्यूटिव क्लास में पूरी यात्रा के लिए 1970 रुपए देने होंगे।

मुंबई से साईं नगर शिरडी तक चलने वाली वंदे भारत में नासिक रोड तक चेयर कार का किराया 550रू और शिर्डी का 800रू बताया जा रहा है। एग्जीक्यूटिव क्लास में किराया 1150 रुपए और पूरी यात्रा का 1650रू बताया जा रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा दिल्ली-मुंबई और यमुना एक्सप्रेसवे, करोड़ो के बजट को मिली मंजूरी

Delhi: नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। अलग-अलग शहरों को बढ़िया कनेक्टिविटी देने के लिए...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana