Friday, March 31, 2023

देशवासियों को इसी महीने मिलने जा रही है बड़ी सौगात, पीएम मोदी करेंगे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे का उद्घाटन

Must Read

Delhi: देश में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर तेजी से काम किया जा रहा है। इस एक्सप्रेस को बनाने का उद्देश्य देश की राजधानी को देश की आर्थिक राजधानी से जोड़ना है। इस एक्सप्रेस वे के बन जाने से बहुत कम समय में दिल्ली से मुंबई तक का सफर किया जा सकेगा। इस एक्सप्रेस-वे को बनाने के लिए तेजी से काम चल रहा है।

अलग-अलग सेक्शन के जरिए ही एक्सप्रेस वे के काम को पूरा किया जा रहा है। वहीं अब कुछ खंड पर काम पूरा हो चुका है जिसका अब उद्घाटन किया जा रहा है। खबर आ रही है कि इसी महीने यानी फरवरी में ही पीएम मोदी दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के एक खंड का उद्घाटन करने वाले हैं। आइए जानते खबर को विस्तार से

फरवरी में होगा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के एक खंड का उद्घाटन

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे का काम जोरों शोरों से चल रहा है और कई हिस्सों में काम अब पूरा भी हो चुका है। खबर है कि 12 फरवरी को पीएम मोदी दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के सोहना से दौसा तक के खंड का उद्घाटन करने वाले हैं। इस खंड का उद्घाटन होने से बहुत कम समय में ही दिल्ली से जयपुर तक का सफर किया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ही इसके बारे में जानकारी दी है। कहा जा रहा है कि इस खंड के खुल जाने से दिल्ली से जयपुर का सफर मात्र 2 घंटे में पूरा किया जा सकेगा।

एक्सप्रेस वे पर बना है एशिया का पहला एनिमल ओवरपास

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट बेहद ही खास हैं। ये एक्सप्रेसवे 1350 किलोमीटर लंबा है। कहा जा रहा है कि इस एक्सप्रेस-वे के बन जाने के बाद दिल्ली से मुंबई का सफर मात्र 12 घंटे में तय किया जा सकेगा। अलग-अलग राज्यों से यह एक्सप्रेसवे होकर गुजरने वाला है। वहीं खास बात यह है कि इस एक्सप्रेस पेपर एशिया का पहला एनिमल ओवरपास की बनाया गया है। यह एशिया का पहला और दुनिया का दूसरा एनिमल ओवरपास है। इससे जंगली जानवर भी जंगलों में आसानी से बिना रोक-टोक के आवागमन कर सकेंगे।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा दिल्ली-मुंबई और यमुना एक्सप्रेसवे, करोड़ो के बजट को मिली मंजूरी

Delhi: नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। अलग-अलग शहरों को बढ़िया कनेक्टिविटी देने के लिए...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana