Friday, March 31, 2023

यहां बनने वाला है देश का सबसे हाईटेक शहर, हजारों गांवों को किया गया शामिल, मिलेंगी कई आधुनिक सुविधाएं

Must Read

Delhi: देश में लगातार विकास कार्यों को किया जा रहा है। इसी के चलते अब देश में सबसे बड़ा हाईटेक शहर भी बनाया जाने वाला है जिस पर तेजी से काम किया जा रहा है। यमुना प्राधिकरण द्वारा ही इस हाईटेक शहर को विकसित किया जाएगा। यमुना प्राधिकरण ने 2041 तक वर्ल्ड लेवल की यमुना सिटी को विकसित करने का लक्ष्य तय किया है।

इसी के लिए अब जोरों शोरों से काम किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत कई गांवों को शामिल किया जा रहा है। जिसके बाद एक हाईटेक शहर का निर्माण किया जाएगा जो आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यमुना सिटी को एक औद्योगिक शहर के रूप में विकसित किया जाएगा जिससे लोगों को भी काफी लाभ मिलने वाला है। आइए जानते खबर को विस्तार से

यमुना प्राधिकरण बनाएगा सबसे बड़ा हाईटेक शहर

यमुना प्राधिकरण द्वारा 2041 तक वर्ल्ड लेवल पर यमुना सिटी विकसित करने का काम तेजी से किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट में आगरा, मथुरा, बुलंदशहर, हाथरस, अलीगढ़ और गौतम बुद्ध नगर के 1187 गांवो को शामिल किया गया था जिसमें अब 55 और गांवों को जोड़ दिया गया है जिसके बाद अब 1287 गांव इस प्रोजेक्ट में शामिल हो गए हैं।

यह 55 गांव सिकंदराबाद और खुर्जा तहसील के बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह शहर जितना आधुनिक और हाईटेक होने वाला है उतना ही आकार में बड़ा भी होगा। यह शहर दिल्ली से दोगुना और नोएडा से 15 गुना बड़ा बताया जा रहा है। सभी गांव को मिलाकर ही यह शहर तैयार किया जाएगा जो वर्ल्ड के सबसे हाईटेक शहरों में शामिल होगा।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा यह शहर

जानकारी के अनुसार भूमि उपयोग और शहर की अर्थव्यवस्था हवाई अड्डे पर ही केंद्रित होने वाली है। इसलिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है। इस शहर को एजुकेशन, लॉजिस्टिक, मेडिकल टूरिज्म, फिल्म मेकिंग, टॉय मेकिंग का हब बनाया जाएगा। यह देश का पहला एयरोट्रोपोलिस शहर भी बनने वाला है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा दिल्ली-मुंबई और यमुना एक्सप्रेसवे, करोड़ो के बजट को मिली मंजूरी

Delhi: नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। अलग-अलग शहरों को बढ़िया कनेक्टिविटी देने के लिए...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana