Friday, March 31, 2023

हरियाणा रोडवेज में यात्रियों के लिए सफर हुआ महंगा, उत्तर प्रदेश जाने वाली बसों का बढ़ाया गया किराया

Must Read

Delhi: हरियाणा रोडवेज द्वारा अलग-अलग राज्यों के जिलों के लिए बसों का संचालन किया जा रहा है। इससे यात्रियों को भी किसी अन्य जगह पर जाने में काफी आसानी होती है। हरियाणा के अलग-अलग डिपो से रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है। वहीं रोडवेज द्वारा बसों के किराए में भी बदलाव किया जाता रहता है।

अब हाल ही में खबर आई है कि हरियाणा रोडवेज में सफर करना यात्रियों के लिए महंगा हो गया है। दरअसल उत्तर प्रदेश जाने वाली बसों के लिए किराया बढ़ा दिया गया है अंबाला से लखनऊ, बरेली, शाहजहांपुर और सीतापुर जाने वाली बसों का किराया बढ़ा दिया गया है। आइए जानते हैं कितना बढ़ाया गया है किराया

उत्तर प्रदेश जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बसों का बढ़ा किराया

उत्तर प्रदेश जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बसों में अब किराया बढ़ा दिया गया है। अंबाला से लखनऊ, बरेली, शाहजहांपुर और सीतापुर जाने वाली बसों का किराया बढ़ाया गया है। जिसके बाद अब यात्रियों को इस बढ़े हुए किराए के साथ ही हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करना पड़ेगा। लखनऊ जाने के लिए पहले ₹850 किराया लिया जाता था जो अब बढ़ाकर ₹950 कर दिया गया है।

वहीं अंबाला से सीतापुर जाने के लिए ₹750 किराया लिया जाता था जो अब बढ़ाकर ₹830 कर दिया गया है। शाहजहांपुर जाने के लिए अभी ₹650 किराया निर्धारित किया गया था जिसे अब बढ़ाकर ₹710 किया गया है। बरेली जाने के लिए भी पहले ₹550 लगते थे लेकिन इसे बढ़ाकर आप ₹600 कर दिया गया है।

इस कारण से बढ़ाया गया किराया

दरअसल उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों का किराया मुख्यालय की ओर से बढ़ा दिया गया है। इसलिए ही अब हरियाणा से यूपी की सीमा में जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बसों के किराए में भी इजाफा किया गया है। सभी बस चालकों को नई दरों से किराया वसूलने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा दिल्ली-मुंबई और यमुना एक्सप्रेसवे, करोड़ो के बजट को मिली मंजूरी

Delhi: नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। अलग-अलग शहरों को बढ़िया कनेक्टिविटी देने के लिए...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana