Delhi: देश में लगातार आमजन को राहत पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग परियोजनाओं पर भी काम चल रहा है। खबर है कि देवघर के आस-पास के गांव में रेलवे ओवरब्रिज नहीं है जिसके कारण आम जनों को जाम का सामना करना पड़ता है और अपने घरों पर पहुंचने में भी उन्हें काफी दिक्कत आती है।
खबर है कि अब देवघर में संथाली गांव के पास और आरोग्य भवन फाटक के पास जल्द ही दो आरओबी तैयार किए जाएंगे। इससे आसपास के गांव के लोगों को अपने अपने घरों को जाने में काफी आसानी होगी और जाम से भी छुटकारा मिल जाएगा। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से
देवघर के पास बनेंगे दो रेलवे ओवर ब्रिज
जानकारी के अनुसार देवघर के पास दो रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाने वाले हैं। पहला रेलवे ओवर ब्रिज जसीडीह वैद्यनाथ धाम रेलखंड पर बनाया जाएगा तो वहीं दूसरा रेलवे ओवर ब्रिज जसीडीह के संथाली गांव के पास बनाया जाने वाला है। सेतु बंधन के तहत ही केंद्र सरकार द्वारा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण किया जाएगा।
खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस बात की जानकारी गोड्डा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ निशिकांत दुबे को दी है। करोड़ों के खर्च से इन दो रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाने वाला है। जल्द ही अब रेलवे ओवरब्रिज बनाने के लिए टेंडर किया जाएगा और इस प्रक्रिया के पूरे होते ही निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।
करोड़ों रुपए का किया गया आवंटन
बताया जा रहा है कि रेलवे ओवर ब्रिजो के निर्माण के लिए 175.6 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। अब तक रेलवे ओवरब्रिज नहीं होने के कारण कई गांव सड़क मार्ग से कट गए थे और उन्हें अपने अपने घर रेलट्रेक पार करके जाना पड़ता था। लेकिन अब रेलवे ओवरब्रिज के बन जाने से यह समस्या खत्म हो जाएगी। साथ ही आमजन को जाम से भी छुटकारा मिल जाएगा।