Friday, March 31, 2023

सरसों की सरकारी खरीद के लिए हरियाणा में आयोजित होगा कृषि मेला, किसानों को भी मिलेगा लाभ

Must Read

Delhi: हरियाणा में लगातार किसानों को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए हरियाणा सरकार द्वारा कई योजनाओं को भी चलाया जा रहा है। इसी के चलते अब हरियाणा के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में कृषि मेले का आयोजन किया जा रहा है।

इस मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर सूबे के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने शिरकत किया और उन्होंने किसानों को लेकर कई बड़ी बातें भी कहीं। कृषि मंत्री ने जानकारी दी कि सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किया जा रहा है जिससे किसानों का उत्थान किया जा सके। इसी के चलते अब सरसों की सरकारी खरीद भी शुरू की जाएगी।

हरियाणा में शुरू होगी सरसों की सरकारी खरीद

कृषि मंत्री ने जानकारी दी है कि 15 मार्च से हरियाणा में सरसों की सरकारी खरीद शुरू की जाएगी। लगातार यह शिकायतें मिल रही थी कि मंडियों में किसानों को सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है जिसके चलते ही अब सरकार ने 15 मार्च को सरसों की सरकारी खरीद शुरू करने का फैसला किया है। इसके लिए हैफेड को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

बताया जा रहा है कि प्रदेश की 114 मंडियों में 5450 रुपए प्रति क्विंटल की रेट से सरसों की खरीद की जाएगी। हैफेड को भी बढ़िया इंतजाम करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं ताकि मंडी में अपनी फसल लेकर आने वाले किसानों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। हालांकि पहले यह सरकारी खरीद 28 मार्च को होने वाली थी।

कृषि मंत्री ने आधुनिक तकनीकों से खेती करने के लिए किया प्रेरित

अपने भाषण में कृषि मंत्री ने जानकारी दी थी अब किसानों को भी परंपरागत खेती को त्यागकर बागवानी की तरफ रुख करना होगा जिससे कम लागत में बढ़िया मुनाफा कमाया जा सके। इसी के साथ उन्होंने कहा कि किसानों को अब फसलों में कीटनाशकों और रासायनिक तत्वों का छिड़काव कम से कम करना चाहिए क्योंकि इससे बीमारियों का खतरा काफी ज्यादा बढ़ रहा है। कृषि मंत्री ने जानकारी दी कि बारिश के पानी से खराब होने वाली फसलों के नुकसान की भरपाई करने के लिए सरकार ने 1200 करोड़ के बजट की मंजूरी दी है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा दिल्ली-मुंबई और यमुना एक्सप्रेसवे, करोड़ो के बजट को मिली मंजूरी

Delhi: नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। अलग-अलग शहरों को बढ़िया कनेक्टिविटी देने के लिए...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana