Delhi: हरियाणा में लगातार विकास कार्यों को किया जा रहा हैm लेकिन बतादें कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कुछ विकास कार्यों को लंबे समय से रफ्तार नहीं मिल पा रही थी क्योंकि करनाल में अधीक्षक अभियंता अधिकारी की नियुक्ति नहीं हो रही थी। हरियाणा सरकार की ओर से अब तक करनाल में अधीक्षक अभियंता की नियुक्ति नहीं की गई थी।
जिसके कारण विकास कार्यो को भी रफ्तार नहीं मिल पा रही थी लेकिन अब करनाल में अधीक्षक अभियंता की नियुक्ति हो चुकी है जिसके बाद रुके हुए विकास कार्य को भी तेजी से किया जा सकेगा। साथ ही सभी विकास कार्य गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूरे किए जाएंगे। आइए जानते खबर को विस्तार से
करनाल में हुई अधीक्षक अभियंता अधिकारी की नियुक्ति
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के विकास कार्यों को रफ्तार देने के लिए अब हरियाणा सरकार द्वारा करीब 5 साल बाद करनाल में अधीक्षक अभियंता के नियुक्ति कर दी गई है। जगदीश कुमार को यहां का अधीक्षक अभियंता बनाया गया है जिसके बाद अब विकास कार्य को गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूरा किया जा सकेगा।
अधीक्षक अभियंता की नियुक्ति होने के बाद करनाल के साथ-साथ अंबाला, कुरुक्षेत्र, जगाधरी, कैथल, पानीपत, नारायणगढ़, शाहाबाद जैसे इलाकों के विकास कार्यों को अब गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूरा किया जाएगा। अधीक्षक अभियंता जगदीश कुमार ने भी जानकारी दी है कि अब पुरानी विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा। साथ ही नए विकास कार्यों को भी टाइम लाइन के साथ ही पूरा किया जाएगा।
वर्षों पहले खुल गया था अधीक्षक अभियंता का कार्यालय
बताया जा रहा है कि करनाल में अधीक्षक अभियंता का कार्यालय 5 वर्ष पहले ही खोल दिया गया था। लेकिन अधीक्षक अभियंता की नियुक्ति नहीं हुई थी बल्कि अधीक्षक अभियंता का काम पंचकूला में किसी बड़े अधिकारी को ही सौंप दिया जाता था लेकिन अधिकारी के पास जमीनी स्तर पर इन कार्यों के सत्यापन का समय नहीं होता था जिसके कारण समय से यह कार्य पूरे भी नहीं हो पा रहे थे।