दिल्ली के आश्रम फ्लाईओवर पर जोरों शोरों से काम किया जा रहा है। इस फ्लाईओवर का काम लगभग पूरा हो चुका है। आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी फ्लाइओवर से जोड़ने का काम किया जा रहा है। हालांकि इस फ्लाईओवर को पहले ही शुरू किया जाना था लेकिन कई कारणों से यह फ्लाईओवर शुरू नहीं हो पाया है।
आश्रम फ्लाईओवर के शुरू नहीं होने के कारण नोएडा और दिल्ली के बीच सफर करने वालों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब जल्द ही नोएडा और दिल्ली के बीच सफर करने वालों को जाम से छुटकारा मिल जाएगा। इस फ्लाईओवर को अब जल्द ही शुरू किया जाने वाला है। आइए जानते खबर को विस्तार से
इस दिन से शुरू होगा आश्रम फ्लाईओवर
दरअसल 2 महीने से दिल्ली का आश्रम फ्लाईओवर बंद है। 1 जनवरी 2023 को आश्रम फ्लाईओवर बंद कर दिया गया था। आश्रम फ्लाईओवर और डीएनडी फ्लाईओवर को जोड़ने का काम किया जा रहा है। इसी कारण से इस फ्लाईओवर को बंद किया गया था। फ्लाईओवर के बंद होने से आमजन को भी घंटो जाम का सामना करना पड़ रहा था।
लेकिन कहा जा रहा है कि अब जल्द ही जाम से छुटकारा मिल जाएगा क्योंकि आने वाली 6 मार्च को इस फ्लाईओवर को शुरू किया जा सकता है। जिससे अब आमजन भी आसानी से सफर कर सकते हैं। हालांकि पहले इस फ्लाईओवर के काम को पूरा कर शुरू करने का समय 15 फरवरी तय किया गया था लेकिन इसे बढ़ाकर 28 फरवरी कर दिया गया लेकिन 28 फरवरी को भी इसका उद्घाटन नहीं हो पाया।
आसान हो जाएगा नोएडा और दिल्ली के बीच का सफर
बताया जा रहा है कि इस फ्लाईओवर के खुल जाने के बाद नोएडा, गाजियाबाद और दिल्ली आने जाने वालों को काफी राहत मिलेगी और उन्हें जाम से छुटकारा मिलेगा। फरीदाबाद जाने वालों को भी जाम से छुटकारा मिलेगा क्योंकि यह फ्लाईओवर मथुरा रोड और रिंग रोड को भी जोड़ देता है ऐसे में अभी फ्लाईओवर के शुरू होने का बेसब्री के साथ इंतजार किया जा रहा है।