Friday, March 31, 2023

हरियाणा में ग्रुप सी के भर्ती से वंचित रहने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी ग्रुप डी की नौकरी, जानिए क्या है नया नियम

Must Read

Delhi: हरियाणा में समय ग्रुप सी और ग्रुप डी की भर्तियों की प्रक्रिया को किया जा रहा है इसके लिए सीईटी परीक्षा को भी आयोजित किया जा रहा है। अब खबर है कि एचएसएससी द्वारा सबसे पहले ग्रुप सी की भर्तियों को पूरा किया जाएगा उसके बाद ही ग्रुप डी की भर्ती की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।

रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ग्रुप सी की भर्तियों से वंचित रहने वालों को ग्रुप डी की नौकरी दी जाएगी। इसके लिए प्रेफरेंस भी मांगे जाएंगे। कहा जा रहा है कि ग्रुप डी की भर्तीयों के लिए जल्द ही दोबारा से आवेदन प्रक्रिया को भी शुरू किया जाएगा। आइए जानते हैं इस खबर को विस्तार से

ग्रुप सी से वंचित रहने वालों को मिलेगी ग्रुप डी की नौकरी

कहा जा रहा है कि ग्रुप सी से वंचित रहने वालों को ग्रुप डी की नौकरी दी जाएगी। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के चेयरमैन भोपाल सिंह खादरी ने बताया है कि ग्रुप सी और ग्रुप डी के लिए बनाए गए नए नियम अगले साल से दोनों ही ग्रुप की नौकरियों के लिए होने वाले कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट में लागू कर दिए जाएंगे।

इसी के साथ आयोग ने फैसला किया है कि अब सबसे पहले ग्रुप सी के 31 हजार से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। क्योंकि यदि ग्रुप डी की नौकरी पहले मिल जाती है और उसके बाद ग्रुप सी के लिए अभ्यर्थियों का चयन हो जाता है। तो वह ग्रुप डी की नौकरी छोड़ देते हैं। जिससे कई पद खाली रह जाते हैं इसी कारण से अब पहले ग्रुप सी की भर्ती प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।

ग्रुप डी की नौकरी के लिए फिर से खुलेगा आवेदन

कहा जा रहा है कि ग्रुप डी के 12 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती की जाने वाली है। इसके लिए करीब 10 लाख से भी ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। हालांकि पिछली बार कुछ अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पाए थे जिनके लिए इसी महीने दोबारा से आवेदन पोर्टल खोला जाएगा। वहीं यदि कोई पहले रजिस्ट्रेशन करा चुका है और कुछ बदलाव करना चाहता है तो उन्हें भी इस बार मौका दिया जाएगा।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा दिल्ली-मुंबई और यमुना एक्सप्रेसवे, करोड़ो के बजट को मिली मंजूरी

Delhi: नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। अलग-अलग शहरों को बढ़िया कनेक्टिविटी देने के लिए...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana