Friday, March 31, 2023

50 दिनों तक बंद रहेगा चिराग फ्लाईओवर, एक्सटेंशन जॉइंट बदलने का शुरू हुआ काम

Must Read

Delhi: लंबे समय के बाद दिल्ली का आश्रम फ्लाईओवर अब आमजन के लिए खुल गया है जिसके बाद दिल्ली और नोएडा के बीच सफर करने वालों को भी काफी आसानी हो गई है। 2 महीने से भी ज्यादा समय के बाद आश्रम फ्लाईओवर को खोला गया है। आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी फ्लाईओवर से जोड़ने का काम चल रहा था।

वहीं अब आश्रम फ्लाईओवर के बाद चिराग फ्लाईओवर पर पे काम शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि लंबे समय तक चिराग फ्लाइओवर को भी बंद किया जाएगा। चिराग फ्लाईओवर पर भी एक्सटेंशन ज्वाइंट बदलने का काम शुरू हो चुका है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से

चिराग फ्लाईओवर पर शुरू हुआ काम

आश्रम फ्लाईओवर के बाद दिल्ली के चिराग फ्लाईओवर पर भी काम शुरू कर दिया गया है। दिल्ली के चिराग फ्लाईओवर पर एक्सटेंशन ज्वाइंट का काम किया जाएगा। कहा जा रहा है कि इसी के चलते अब 50 दिनों तक चिराग फ्लाईओवर को बंद कर दिया जाएगा। इस फ्लाईओवर के दोनों कैरिजवे 25- 25 दिन के लिए बंद रहेंगे।

सबसे पहले नेहरू प्लेस से आईआईटी जाने वाले ऐसे पर काम शुरू किया जाएगा। जिससे आउटर रिंग रोड पर काफी ज्यादा ट्रैफिक दबाव बनेगा और आमजन को जाम का भी सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद आईआईटी से नेहरू प्लेस की तरफ आने वाले रास्ते पर काम शुरू किया जाएगा।

यातायात पुलिस ने भी जारी की एडवाइजरी

यातायात पुलिस ने भी एडवाइजरी को जारी कर दिया है। यातायात पुलिस ने रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और अस्पताल जाने वाले लोगों को घर से जल्दी निकालने की सलाह दी है। इसी के साथ धौला कुआं, एम्स, डिफेंस कॉलोनी जाने वाले वाहन चालकों को नेहरू प्लेस फ्लाईओवर के नीचे से सीधे मुड़कर वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा दिल्ली-मुंबई और यमुना एक्सप्रेसवे, करोड़ो के बजट को मिली मंजूरी

Delhi: नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। अलग-अलग शहरों को बढ़िया कनेक्टिविटी देने के लिए...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana