Friday, March 31, 2023

करोड़ों के खर्चे से अपग्रेड होंगे उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूल, स्कूलों में बच्चों को मिलेंगी कई खास सुविधाएं

Must Read

Delhi: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 2023-24 के लिए आम बजट पेश कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आम बजट में शिक्षा पर जोर देने का भी प्रयास किया गया है। इस बार शिक्षा स्तर में सुधार के लिए यूपी सरकार द्वारा बजट में 2000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। कहा जा रहा है कि यूपी में अब नई नीति के तहत काम किया जाएगा।

करोड़ों रुपए की लागत से उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा और इन स्कूलों की जगह मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों को बनाया जाएगा। इन विद्यालयों में छात्र छात्राओं को हर सुविधा मिलेगी और छात्र छात्राओं का बौद्धिक एवं कौशल विकास भी हो सकेगा।

करोड़ों की लागत से अपग्रेड होंगे परिषदीय स्कूल

उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित होने वाले परिषदीय स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। जानकारी के अनुसार अब हर एक विकास खंड में मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों को शुरू किया जाएगा। इन स्कूलों को अपग्रेड करने का काम 1000 करोड़ की लागत से किया जाएगा। यूपी सरकार का उद्देश्य आने वाले 3 सालों में करीब 4000 मुख्यमंत्री अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों को खोलना है।

कहा जा रहा है कि एक विद्यालय को अपग्रेड करने के लिए 1.42 करोड़ का खर्च आता है। जिसके तहत अब एक हजार करोड़ की लागत से शुरुआत में 704 विद्यालयों को अपग्रेड किया जाएगा। जानकारी के अनुसार प्रत्येक स्कूल को 450 छात्र-छात्राओं की क्षमता के अनुसार ही विकसित किया जाएगा।

बच्चों को मिलेंगी कई खास सुविधाएं

बताया जा रहा है कि इन स्कूलों में बच्चों को खास तरह की सुविधाएं मिलेंगी। बच्चों को आधुनिक तकनीकों से पढ़ने का मौका मिलेगा। इसी के साथ विद्यालय में पानी, शौचालय, आधुनिक क्लासरूम जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। इन स्कूलों में बौद्धिक एवं कौशल विकास पर भी जोर दिया जाएगा। स्कूल का परिसर भी सुंदर और स्वच्छ बनाया जाएगा।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा दिल्ली-मुंबई और यमुना एक्सप्रेसवे, करोड़ो के बजट को मिली मंजूरी

Delhi: नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। अलग-अलग शहरों को बढ़िया कनेक्टिविटी देने के लिए...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana