Friday, March 31, 2023

होली के मौके पर खोला गया दिल्ली का आश्रम फ्लाईओवर, दिल्ली और नोएडा के बीच सफर करने वालों को मिली बड़ी राहत

Must Read

Delhi: लंबे समय से दिल्ली के आश्रम फ्लाईओवर के खुलने का इंतजार किया जा रहा था। 1 जनवरी 2023 को ही आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी फ्लाईओवर से जोड़ने का काम शुरू किया गया था। इसी कारण से आश्रम फ्लाईओवर को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। जिसके कारण दिल्ली और नोएडा के बीच सफर करने वालों को भी काफी परेशानी हो रही थी।

लेकिन अब होली के मौके पर ही दिल्ली और नोएडा की भी सफर करने वालों को बड़ी राहत दी गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन का उद्घाटन कर दिया गया है। इसका रूट मैप भी जारी कर दिया गया है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से

दिल्ली और नोएडा के बीच सफर करना होगा आसान

दिल्ली का आश्रम फ्लाईओवर शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से आश्रम फ्लाईओवर को डीएनडी फ्लाईओवर से जोड़ने का काम किया जा रहा था जो अब पूरा हो चुका है। बताया जा रहा है कि नोएडा से लाजपत नगर के लिए आने जाने वाले अब डीएनडी फ्लाईओवर से सीधा नए फ्लाईओवर पर चढ़ जाएंगे और यह नया फ्लाईओवर उन्हें लाजपत नगर फ्लाईओवर के पास उतार देगा।

इसी तरह से जो लोग मूलचंद की ओर से आ रहे हैं वे भी इस फ्लाईओवर से सीधा डीएनडी फ्लाईओवर पर जा सकेंगे और सराय काले खां तक का सफर काफी आसानी से कर सकेंगे। जानकारी के अनुसार आश्रम चौक का डीएनडी के बीच कोई भी रेड लाइट भी नहीं बनाई गई है। साथ ही दिल्ली से सराय काले खां जाने तक के लिए तीन लेन वाला रैंप भी बनाया गया है।

करोड़ों की लागत से पूरा हुआ है काम

बताया जा रहा है कि 2017 में इस एक्सटेंशन को मंजूरी मिली थी जिसके लिए 129 करोड़ की धनराशि भी स्वीकृत की गई थी। इस एक्सटेंशन का निर्माण कार्य 2021 में ही पूरा होना था लेकिन महामारी के कारण ऐसा नहीं हो पाया। साथ ही 5 बार इसकी डेडलाइन भी मिस हो चुकी है। जानकारी के अनुसार अब 180 करोड़ की लागत से यह काम पूरा हुआ है। इस फ्लाईओवर पर एलईडी लाइट का भी इंतजाम किया गया है जिससे रात में यह फ्लाईओवर जगमगाता हुआ नजर आएगा।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा दिल्ली-मुंबई और यमुना एक्सप्रेसवे, करोड़ो के बजट को मिली मंजूरी

Delhi: नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। अलग-अलग शहरों को बढ़िया कनेक्टिविटी देने के लिए...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana