Friday, March 31, 2023

पशुपालकों को लाभ देने के लिए हरियाणा सरकार ने लिया बड़ा फैसला, प्रदेश में बनाए जाएंगे 6 और पॉलीक्लिनिक

Must Read

Delhi: हाल ही में चरखी दादरी में 39वीं हरियाणा पशुधन प्रदर्शनी 2023 का आयोजन किया गया जिसका बीते सोमवार को समापन भी किया गया जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी शिरकत की। बताया जा रहा है कि इस प्रदर्शनी का आयोजन किसानों एवं पशुपालकों को नई-नई तकनीकों से अवगत कराने के उद्देश्य से किया गया था।

वहीं अब समापन के दौरान अपने भाषण में ही हरियाणा के सीएम ने पशुपालकों से जुड़ी कई अहम जानकारी दी और उन्होंने बताया कि अब प्रदेश में छह और नए पॉलीक्लिनिक भी बनाए जाएंगे। चरखी दादरी में भी एक पॉलीक्लिनिक बनाया जाएगा आइए जानते खबर को विस्तार से

चरखी दादरी में बनाया जाएगा पॉलीक्लिनिक

हरियाणा पशुधन प्रदर्शनी 2023 के समापन कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शिरकत की और अपने भाषण में पॉलीक्लिनिक से जुड़ी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब प्रदेश में 6 नए पॉली क्लीनिक खोले जाएंगे जिसमें से एक चरखी दादरी में भी खोला जाएगा। इससे पशुओं की भी काफी अच्छे से देखभाल हो सकेगी।

जानकारी के अनुसार फिलहाल प्रदेश में 7 पॉलीक्लिनिक काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि गोवंश की रक्षा करने के लिए भी सरकार द्वारा बजट में 10 गुना की बढ़ोतरी कर दी गई है। 400 करोड़ के बजट से गोवंश की सुरक्षा एवं देखभाल की जाएगी। इससे पशुपालकों को भी काफी लाभ मिलेगा।

सांझा डेयरी परियोजना की दी जानकारी

इस दौरान ही मुख्यमंत्री ने सांझा डेयरी परियोजना के बारे में भी बताया मुख्यमंत्री के मुताबिक इस बार के बजट में नई परियोजना के ऊपर काम किया गया है जिसमें सांझा डेयरी परियोजना को भी शुरू करने का काम चल रहा है। कहा जा रहा है कि इस योजना के तहत पंचायती जमीन पर एक शेड तैयार किया जाएगा इसका इस्तेमाल वे सभी पशुपालक कर सकेंगे जिनके पास पशुओं को बांधने की जगह नहीं है। 1 अप्रैल 2023 से इस परियोजना को शुरू किया जा सकता है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा दिल्ली-मुंबई और यमुना एक्सप्रेसवे, करोड़ो के बजट को मिली मंजूरी

Delhi: नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। अलग-अलग शहरों को बढ़िया कनेक्टिविटी देने के लिए...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana