Delhi: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों द्वारा इस समय सरकार से कई मांगे की जा रही हैं। अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने हड़ताल करने का फैसला किया लेकिन अब इस फैसले को कर्मचारियों ने वापस ले लिया है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा ने अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए हड़ताल करने का फैसला किया था।
जिसके लिए वह बल्लभगढ़ में परिवहन मंत्री के आवास का घेराव करने वाले थे लेकिन अब कर्मचारियों ने इस फैसले को वापस ले लिया है क्योंकि हाल ही में सरकार के साथ कर्मचारियों की बैठक हुई जिसमें कई मांगों पर सहमति बन चुकी है। आइए जानते हैं इस खबर को विस्तार से
रोडवेज कर्मचारियों ने वापस लिया हड़ताल का फैसला
बताया जा रहा है कि हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों ने अपनी मांग मनवाने के लिए हड़ताल करने का फैसला किया था और वह परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के घर का घेराव भी करने वाले थे लेकिन अब इस फैसले को वापस ले लिया गया है क्योंकि हाल ही में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा और कर्मचारियों के बीच 3 घंटे तक बैठक चली। जिसमें कई मांगों पर चर्चा की गई। कहा जा रहा है कि कर्मचारियों ने मांगों को पूरा करने के लिए 1 महीने का समय दिया है।
इन 8 मांगों पर बनी है सहमति
रोडवेज कर्मचारियों का ओवरटाइम वापस से शुरू होगा। इसी के साथ चालक और परिचालक के पे स्केल पर विचार कर वित्त विभाग को भेजा जाएगा। सहायक कैशियर और कैशियर, स्टोरमैन और सहायक स्टोरमैन के वेतन के विसंगतियों को भी दूर करने पर सहमति बनी है। सालों से बकाया बोनस का भी जल्द ही भुगतान किया जाएगा।
कहा जा रहा है कि अब जूते, वर्दी और रात्रि भत्ते पर भी विचार किया जाएगा। 1992 से 2003 के बीच लगे कच्चे कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का किया जाएगा। इसी के साथ 2016 में संविदा आधार पर लगे 300 ड्राइवरों को कौशल रोजगार निगम में नहीं भेजा जाएगा। ड्राइवरों को पक्का करने के लिए वित्त विभाग के पास प्रस्ताव भेजा जाएगा।