Friday, March 31, 2023

फरीदाबाद से दिल्ली और नोएडा जाना होगा आसान, इस जगह पर बनाए जा रहे हैं पुल

Must Read

Delhi: फरीदाबाद में भी लगातार विकास के काम किए जा रहे हैं। फरीदाबाद को अलग-अलग शहरों से जोड़ने का काम किया जा रहा है। फरीदाबाद से कई लोग दिल्ली और नोएडा जाते हैं और इन लोगों को आसानी देने के लिए ही अब कई पुलों का निर्माण भी किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार दिल्ली कालिंदी कुंज सड़क पर ही फरीदाबाद में पुलों का निर्माण किया जा रहा है।

फरीदाबाद के सेक्टर 29 से पल्ला पुल के बीच में 4 पुलो को बनाया जा रहा है। इन पुलों के बन जाने से फरीदाबाद से नोएडा और दिल्ली आना जाना काफी आसान हो जाएगा। कहा जा रहा है कि मार्च में ही इन पुलों को शुरू किया जा सकता है। जोरों शोरों से इनके निर्माण पर काम किया जा रहा है। आइए जानते खबर को विस्तार से

फरीदाबाद में चल रहा है इन पुलों का निर्माण

दिल्ली कालिंदी कुंज सड़क पर फरीदाबाद के सेक्टर 29 से पल्ला पुल के बीच 4 पुलों का निर्माण किया जा रहा है। कालिंदी कुंज वाली सड़क पर अक्सर जाम की समस्या से आमजन काफी परेशान रहते हैं। लेकिन इन पुलों के बन जाने से आमजन के लिए जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। कहा जा रहा है कि फरीदाबाद से दिल्ली नोएडा आने जाने वाले अब बिना जाम के इस सफर को तय कर सकेंगे और यह सफर अब काफी कम समय में भी तय हो जाएगा। कहा जा रहा है कि दिल्ली से फरीदाबाद आते वक्त पहला पुल चार लेन का बनाया जा रहा है। यहां पहले से ही 2 लेन का पुल बना हुआ है।

करोड़ों की लागत से हो रहा है इन पुलों का निर्माण

बताया जा रहा है कि जाम की समस्या को खत्म करने के लिए ही इन पुलों का निर्माण किया जा रहा है। 2022 की शुरुआत में ही केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने इन पुलों के निर्माण का शिलान्यास किया था। कहा जा रहा है कि इन पुलों के निर्माण में करीब 17 करोड़ की लागत आने वाली है। जानकारी के अनुसार इन पुलों को मार्च में ही शुरू कर दिया जाएगा। इन पुलों के खुल जाने से दिल्ली कालिंदी कुंज सड़क पर जाम से राहत मिलेगी।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा दिल्ली-मुंबई और यमुना एक्सप्रेसवे, करोड़ो के बजट को मिली मंजूरी

Delhi: नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। अलग-अलग शहरों को बढ़िया कनेक्टिविटी देने के लिए...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana