Friday, March 31, 2023

औद्योगिक क्षेत्र के तौर पर नई पहचान बनाएगा महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़ में लॉजिस्टिक हब और आईएमटी के साथ-साथ बनाया जाएगा औद्योगिक पार्क

Must Read

Delhi: हरियाणा का महेंद्रगढ़ का जिला हमेशा उद्योगों के लिए तरसता हुआ नजर आया है। महेंद्रगढ़ जिले में लंबे समय से औद्योगिक विकास नहीं हो पाया है लेकिन इस बार हरियाणा के बजट में महेंद्रगढ़ को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किए जाने का ऐलान किया गया है। महेंद्रगढ़ के लिए भी अब अलग-अलग प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।

जानकारी के अनुसार हरियाणा के महेंद्रगढ़ में लॉजिस्टिक हब बनाया जाएगा। लॉजिस्टिक हब के साथ आईएमटी बनाने का ऐलान भी हो चुका है। इसी के साथ महेंद्रगढ़ में औद्योगिक पार्क भी बनाया जाने वाला है। जिससे महेंद्रगढ़ को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में पहचान मिल पाएगी। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से

महेंद्रगढ़ में बनाया जाएगा औद्योगिक पार्क

हाल ही में हरियाणा सरकार द्वारा बजट को पेश किया गया है। इस बजट में महेंद्रगढ़ को भी बढ़िया सौगात दी गई है। जानकारी के अनुसार महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी में औद्योगिक पार्क बनाया जाने वाला है। कहा जा रहा है कि औद्योगिक पार्क के बन जाने से महेंद्रगढ़ को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में नई पहचान मिलेगी।

हालांकि अभी इस प्रोजेक्ट के पूरा होने में काफी समय लगेगा लेकिन कहा जा रहा है कि जब यह प्रोजेक्ट पूरा होगा तो महेंद्रगढ़ के युवाओं को भी काफी लाभ मिलेगा क्योंकि महेंद्रगढ़ में औद्योगिक विकास ना होने के कारण युवाओं को दूसरी जगह पर नौकरी करनी पड़ती है या सिर्फ सरकारी नौकरी की ही उम्मीद होती है लेकिन इन प्रोजेक्ट के बाद महेंद्रगढ़ के युवाओं को भी अच्छी नौकरी मिल सकेगी।

लॉजिस्टिक हब और आईएमटी का भी किया जाएगा निर्माण

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने जानकारी दी है कि महेंद्रगढ़ के निजामपुर इलाके में 1200 एकड़ में लॉजिस्टिक हब का भी निर्माण किया जाने वाला है। इसी के साथ महेंद्रगढ़ के खुडाना गांव में औद्योगिक मॉडल टाउनशिप की भी स्थापना की जाने वाली है जिसे 1654 एकड़ जगह में बनाया जाएगा। इन सभी प्रोजेक्ट से महेंद्रगढ़ को भी एक नई पहचान मिलेगी।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा दिल्ली-मुंबई और यमुना एक्सप्रेसवे, करोड़ो के बजट को मिली मंजूरी

Delhi: नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। अलग-अलग शहरों को बढ़िया कनेक्टिविटी देने के लिए...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana