Friday, March 31, 2023

मुंबई को मिलेगी एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात, इस रूट पर चलाई जाएगी सेमी हाई स्पीड ट्रेन

Must Read

Delhi: देश में सेमी हाई स्पीड बनने भारत चलाने का काम तेजी से किया जा रहा है। अलग-अलग रूट पर वंदे भारत ट्रेन को चलाया जा रहा है। जिससे यात्रियों के लिए भी सफर करना काफी आसान हो गया है। खबर है कि अब जल्द ही मुंबई को एक और वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है

इस वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने के बाद मुंबई से गोवा जाना काफी आसान हो जाएगा इसलिए जल्द ही मुंबई से गोवा के लिए ही वंदे भारत ट्रेन को शुरू किया जा सकता है। इसकी प्रक्रिया पर भी काम चल रहा है। जल्द ही यह सौगात यात्रियों को दे दी जाएगी। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से

मुंबई से गोवा के लिए शुरू होगी वंदे भारत ट्रेन

देश में लगातार भारतीय रेल सेवाओं में सुविधाओं के विस्तार का काम किया जा रहा है। इसके लिए देश में हाई स्पीड ट्रेन भी चलाई जा रहे है। वंदे भारत ट्रेन चलाने का काम भी किया जा रहा है। हाल ही में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे ने जानकारी दी है कि जल्द ही मुंबई गोवा रोड पर भी वंदे भारत ट्रेन को चलाया जा सकता है। इस रूट पर विद्युतीकरण का काम भी पूरा हो चुका है। अब जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की सुविधा इस रूट पर मिल जाएगी जिसके बाद मुंबई से गोवा जाना काफी आसान हो जाएगा।

दिल्ली से भी ज्यादा मुंबई में चलेंगी वंदे भारत ट्रेन

बता दें कि इस समय देश में सबसे ज्यादा वंदे भारत ट्रेन मुंबई और दिल्ली में ही चल रही हैं। लेकिन मुंबई गोवा रूट पर वंदे भारत ट्रेन शुरू होने के बाद मुंबई में सबसे ज्यादा वंदे भारत ट्रेन हो जाएंगी। मुंबई में इस समय गांधीनगर कैपिटल से मुंबई सेंट्रल, मुंबई से सोलापुर और मुंबई से शिरडी के लिए वंदे भारत चलाई जा रही है। जबकि दिल्ली में इस समय दिल्ली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा, दिल्ली से वाराणसी और दिल्ली से अंब अंदौरा के लिए वंदे भारत ट्रेन चलाई जा रही है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा दिल्ली-मुंबई और यमुना एक्सप्रेसवे, करोड़ो के बजट को मिली मंजूरी

Delhi: नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। अलग-अलग शहरों को बढ़िया कनेक्टिविटी देने के लिए...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana