Delhi: हरियाणा में लगातार राजस्व में बढ़ोतरी करने का काम किया जा रहा है। साथ ही भ्रष्टाचार पर भी रोक लगाने का काम चल रहा है। हरियाणा की बसों में भी नई ई टिकटिंग सेवाओं को शुरू किया जा रहा है ताकि पारदर्शिता के साथ हरियाणा रोडवेज की सुविधा यात्रियों को मिल सके। अब बजट के दौरान ही सीएम द्वारा बसों में लागू होने वाली नई व्यवस्था के बारे में जानकारी दी है।
हरियाणा रोडवेज की सभी बसों में अब सेंसर आधारित प्रणाली को लगाया जाएगा। इस प्रणाली के लगने के बाद अब हरियाणा रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या पर नजर रखी जाएगी। जिसके बाद टिकटों की बिक्री के अनुरूप इसकी जांच भी की जाएगीजिससे भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। साथ ही हरियाणा के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी। आइए जानते हैं
हरियाणा की बसों में लागू होगी यह नई प्रणाली
हरियाणा की बसों में सेंसर आधारित प्रणाली को लागू किया जाएगा जिसके बाद टिकटो की बिक्री के अनुरूप ही यात्रियों की संख्या की भी जांच की जाएगी। यात्रियों की संख्या की जांच भी प्रशासनिक अधिकारियों की निगरानी में होगी। कहा जा रहा है कि इस प्रणाली के लागू होने से भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी और हरियाणा के राजस्व में 150 करोड़ की वृद्धि भी हो पाएगी।
इससे पहले भी हरियाणा रोडवेज द्वारा छह जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर ही ई टिकटिंग प्रणाली को शुरू किया गया है। ऐसा करने वाला हरियाणा भारत का पहला प्रदेश बन गया है। कहा जा रहा है कि आने वाले 31 मार्च तक सभी 22 जिलों में इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा।
इलेक्ट्रिक बसों की भी की जाएगी खरीद
बता दें कि हरियाणा रोडवेज द्वारा बजट में जानकारी दी गई है कि अब जल्द ही नई बसों को खरीदा जाने वाला है। इन बसों में कुछ बसें इलेक्ट्रिक भी होंगी। इलेक्ट्रिक बसों को रोडवेज में शामिल कर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मानेसर, गुरुग्राम और फरीदाबाद में सिटी बस सेवा को भी बढ़ावा दिया जाएगा