Friday, March 31, 2023

दिल्ली नगर निगम में शुरू किया सीलबंदी अभियान, संपत्ति कर जमा नहीं कराने वालों पर कसा जा रहा है शिकंजा

Must Read

Delhi: दिल्ली नगर निगम द्वारा लगातार लोगों से संपत्ति कर जमा करने की अपील की जा रही है। इसके लिए अलग-अलग योजनाओं को भी चलाया जा रहा है ताकि संपत्ति कर बकायेदारों को भी एक साथ बिल भरने में परेशानी ना हो लेकिन इसके बावजूद भी कर संपत्ति कर बकायेदारों ने संपत्ति कर जमा नहीं कराया है।

लेकिन अब दिल्ली नगर निगम ने संपत्ति कर जमा न कराने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने का फैसला किया है और सीलबंदी अभियान शुरू कर दिया है। हाल ही में दिल्ली नगर निगम द्वारा कई बड़ी प्रॉपर्टी को सील किया गया है। क्योंकि लंबे समय से इन प्रॉपर्टी के मालिक ने संपत्ति कर नहीं दिया है।

दिल्ली नगर निगम द्वारा शुरू हो चुका है सीलबंदी अभियान

दरअसल दिल्ली नगर निगम द्वारा जिन लोगों ने संपत्ति पर जमा नहीं किया है उन पर शिकंजा कसने का काम शुरू हो चुका है। दिल्ली नगर निगम द्वारा संपत्ति कर बकायेदारों को कर जमा कराने के कई मौके दिए गए और कई योजनाओं को चलाया गया लेकिन उसके बावजूद भी कर नहीं भरा गया जिसके बाद ही दिल्ली नगर निगम ने सीलबंदी अभियान शुरू किया है।

हाल ही में दिल्ली नगर निगम द्वारा तीन ऐसे फार्महाउस को सील किया गया है जिन पर करीब 5 करोड़ का संपत्ति कर बकाया था। इसके अलावा छतरपुर 100 फुटा रोड और दौरा मंडी रोड की 5 बड़ी कमर्शियल प्रॉपर्टी को सील कर दिया गया है और इन प्रॉपर्टी पर 50 लाख तक का कर बकाया था।

समृद्धि योजना के बाद भी नहीं जमा कराया संपत्ति कर

दरअसल पिछले साल के आखिर में है दिल्ली सरकार द्वारा समृद्धि योजना को शुरू किया गया था। इस योजना के तहत एकमुश्त राशि में संपत्ति कर अदा करने वालों को कई बिलों, ब्याज दरों में छूट दी जा रही थी। लेकिन इसके बावजूद भी संपत्ति कर बकायेदारों ने संपत्ति कर जमा नहीं कराया है इसलिए अब दिल्ली नगर निगम द्वारा संपत्ति कर अदा करने के लिए अपील की जा रही है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा दिल्ली-मुंबई और यमुना एक्सप्रेसवे, करोड़ो के बजट को मिली मंजूरी

Delhi: नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। अलग-अलग शहरों को बढ़िया कनेक्टिविटी देने के लिए...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana