Friday, March 31, 2023

टाटा स्टील कंपनी बनाएगी वंदे भारत ट्रेन के आरामदायक कोच और सीटें, रेलवे की ओर से मिला है करोड़ों रुपए का ठेका

Must Read

Delhi: देश में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ाने का काम किया जा रहा है। वंदे भारत ट्रेन को लगातार अपग्रेड करने का काम भी किया जा रहा है। वंदे भारत के लिए आरामदायक कोच और सीटें भी तैयार की जा रही हैं। टाटा स्टील कंपनी के लिए भी एक बड़ी खबर सामने आई है।

बताया जा रहा है कि भारतीय रेलवे द्वारा टाटा स्टील कंपनी को वंदे भारत ट्रेन के लिए आरामदायक कोच बनाने की जिम्मेदारी दी गई है जिसके लिए टाटा स्टील कंपनी को भारतीय रेलवे की तरफ से करोड़ों रुपए का ठेका दिया गया है। झारखंड के लिए भी ये गौरव की बात है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से

टाटा स्टील कंपनी को मिली वंदे भारत ट्रेन के कोच बनाने की जिम्मेदारी

टाटा स्टील कंपनी को वंदे भारत ट्रेन के कोच बनाने की जिम्मेदारी मिली है। देश के अलग-अलग हिस्सों में वंदे भारत एक्सप्रेस को चलाने का काम किया जा रहा है। इसके तहत अब झारखंड के लिए भी गौरव की बात है कि भारतीय रेलवे ने टाटा स्टील कंपनी को वंदे भारत ट्रेन के कोच और आरामदायक सीटों को बनाने का जिम्मा सौंपा है।

टाटा स्टील कंपनी द्वारा ट्रेन में फर्स्ट क्लास एसी कोच से लेकर 3 टियर कोच में लगने वाली सीटों का निर्माण भी किया जाएगा। इसके लिए भारतीय रेलवे और कंपनी के बीच भी करार हो चुका है। इस ट्रेन के एलएचबी कोच बनाने का जिम्मा भी टाटा स्टील कंपनी को ही सौंपा गया है।

145 करोड़ का दिया गया ठेका

जानकारी के अनुसार ट्रेन के कोचों के निर्माण के लिए भारतीय रेलवे द्वारा टाटा स्टील कंपनी को 145 करोड रुपए का ठेका दिया गया है। कहा जा रहा है कि आने वाले 12 महीनों में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि लगातार भारतीय रेलवे में टाटा स्टील की हिस्सेदारी बढ़ रही है। मुंबई-अहमदाबाद कॉरिडोर पर भी टाटा स्टील कंपनी को भारतीय रेलवे की ओर से काम दिया गया है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा दिल्ली-मुंबई और यमुना एक्सप्रेसवे, करोड़ो के बजट को मिली मंजूरी

Delhi: नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। अलग-अलग शहरों को बढ़िया कनेक्टिविटी देने के लिए...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana