Sunday, May 28, 2023

नई दिल्ली से भोपाल के लिए चलेगी वंदे भारत ट्रेन, जानिए क्या होगा रूट और किराया

Must Read

Delhi: देश में लगातार हाई स्पीड ट्रेन चलाने का काम किया जा रहा है ताकि यात्रियों को जल्द से जल्द उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। वहीं अब खबर है कि नई दिल्ली और भोपाल के बीच का सफर भी काफी आसान हो जाएगा और बहुत कम समय में ही इस सफर को तय किया जा सकेगा।

इसके लिए दिल्ली और भोपाल के बीच वंदे भारत ट्रेन चलाई जाने वाली है। खबर है कि 1 अप्रैल से इस ट्रेन को शुरू कर दिया जाएगा जिसके बाद शताब्दी ट्रेन से भी कम समय में नई दिल्ली से भोपाल का सफर तय किया जा सकेगा। आइए जानते हैं इस खबर से जुड़ी कुछ खास बातें

नई दिल्ली से भोपाल के रूट पर शुरू होगी वंदे भारत ट्रेन

खबर है कि नई दिल्ली से भोपाल के रूट पर वंदे भारत ट्रेन को शुरू किया जाने वाला है। कहा जा रहा है कि नई दिल्ली से भोपाल का सफर अब 8 घंटे से भी कम समय में तय हो सकेगा। यह ट्रेन 7 घंटे 50 मिनट में अपना सफर तय करेगी जबकि शताब्दी को इस समय से 1 घंटा ज्यादा समय लगता है।

यात्रियों को अक्सर नई दिल्ली से इंटरनेशनल फ्लाइट्स पकड़ने के लिए भोपाल से 1 दिन पहले ही नई दिल्ली आना पड़ता है लेकिन अब यात्री उसी दिन नई दिल्ली पहुंच सकेंगे क्योंकि भोपाल से सुबह इस ट्रेन को शुरू किया जाएगा और दोपहर तक यह ट्रेन नई दिल्ली तक पहुंच जाएगी। इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटे की बताई जा रही है।

जानिए क्या होगा इस ट्रेन का रूट और किराया

जानकारी के मुताबिक ट्रेन भोपाल से सुबह 5:55 पर रवाना होगी और 11:40 पर 5 मिनट के लिए आगरा स्टेशन पर रुकेगी। इसके बाद यह ट्रेन दोपहर 1:45 पर नई दिल्ली पहुंच जाएगी। नई दिल्ली से यह ट्रेन दोपहर 1:45 के आसपास भोपाल के लिए रवाना होगी और रात 10:45 पर भोपाल पहुंच जाएगी। इस ट्रेन का किराया शताब्दी से 10 से 15 फ़ीसदी अधिक बताया जा रहा है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

छोड़ा डॉक्टर का प्रोफेशन, अब IAS बन देश सेवा कर रही है हरियाणा की बेटी

चंडीगढ़ : अक्सर माना जाता है कि हरियाणा में आज भी ऐसे कई गाँव और इलाके हैं जहां बेटियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana