Friday, March 31, 2023

जेवर हवाई अड्डे के पास बसेंगी तीन हाउसिंग सोसायटी, यमुना अथॉरिटी ने लॉन्च की स्कीम, हजारों लोगों को मिलेगा पॉश एरिया में घर

Must Read

Delhi: जेवर हवाई अड्डे का काम तेजी से किया जा रहा है। जेवर में बन रहे नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास अब बसावट का काम भी शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि इस हवाई अड्डे के पास तीन हाउसिंग सोसायटी भी बसाई जाएंगी। जहां हजारों लोगों को अपना घर मिल सकेगा। इसके लिए यमुना अथॉरिटी द्वारा स्कीम को लॉन्च किया गया है।

यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा तीन हाउसिंग सोसायटी बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है जिसके तहत 1,50,000 वर्ग मीटर जमीन का आवंटन किया जाने वाला है। यमुना अथॉरिटी द्वारा इसके लिए आवेदन प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से

जेवर हवाई अड्डे के पास बनेंगी 3 हाउसिंग सोसाइटी

यमुना अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ अरुण वीर सिंह ने जानकारी दी है कि यमुना सिटी के सेक्टर 22 डी में 3 बड़े भूखंडों की नीलामी की जाने वाली है। जिसमें से 2 भूखंड 45- 45 हजार वर्ग मीटर के हैं तो वहीं एक भूखंड 60000 वर्ग मीटर का है। जानकारी के अनुसार इस स्कीम के लिए 10 मार्च से आवेदन शुरू हो चुके हैं और 10 अप्रैल तक इसके लिए आवेदन किए जा सकते हैं।

कहा जा रहा है कि जो सबसे ज्यादा बोली लगाएगा उसी बिल्डर के नाम यह जमीन कर दी जाएगी। 3 भूखंडों के लिए अलॉटमेंट रिजर्व प्राइस 30750 रुपए प्रति वर्ग मीटर तय हुआ है लेकिन 60000 वर्ग मीटर वाले भूखंड के लिए 10% प्राइम लोकेशन चार्जेस भी बिल्डरों को देने होंगे इसी कारण से इस भूखंड का अलॉटमेंट रिजर्व प्राइस 33825 रुपए प्रति वर्ग मीटर तय हुआ है।

यमुना अथॉरिटी को भी करोड़ों का मिलेगा लाभ

कहा जा रहा है कि आवेदन की अंतिम तिथि 10 अप्रैल होगी। 12 अप्रैल तक धरोहर राशि बिल्डरों को जमा करानी होगी। 21 मार्च 2023 को बिल्डरों के साथ प्री बीड मीटिंग का भी आयोजन किया जाएगा। जो भी बिल्डर इस योजना के पात्र होंगे उनके नाम 28 अप्रैल शाम 5:00 बजे तक जारी कर दिए जाएंगे। 4 मई 2023 को ऑनलाइन ऑक्शन भी आयोजित किए जाएंगे जिसमें सुबह 11:00 बजे से लेकर 2:00 बजे तक ऑनलाइन बोली लगाई जा सकेगी। 180 दिनों में क्वालीफाई बिल्डरों को पूरा पैसा जमा कराना होगा। साथ ही इससे यमुना अथॉरिटी को भी 480 करोड़ का लाभ मिलने की उम्मीद है।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ा जाएगा दिल्ली-मुंबई और यमुना एक्सप्रेसवे, करोड़ो के बजट को मिली मंजूरी

Delhi: नोएडा एयरपोर्ट का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। अलग-अलग शहरों को बढ़िया कनेक्टिविटी देने के लिए...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana