चंडीगढ़ : हरियाणा में लगातार शिक्षा का स्तर सुधारने का काम किया जा रहा है। बच्चों का समग्र विकास करने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा कई तरह की योजनाओं एवं प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। अब हाल ही में हरियाणा में प्रिंट रिच कक्षा प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाने वाला है।
इस प्रतियोगिता के तहत शिक्षक कक्षाओं को कलर या हाथ से बनी सामग्री से सजाने का प्रयास करेंगे ताकि बच्चों की समझ अच्छे से विकसित हो सके और बच्चों का पढ़ाई में मन भी लग सके। इसके बाद शिक्षकों को भी इस प्रतियोगिता के तहत प्राइस और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। आइए जानते हैं
हरियाणा के स्कूलों में सजाई जाएंगी कक्षाएं
हरियाणा के राजकीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए प्रिंट रिच कक्षा प्रतियोगिता का आयोजन किया जाने वाला है। इस प्रतियोगिता के तहत शिक्षक कक्षा में रंगों, वर्णमाला, पहेलियां, पहाड़ों, कविता एवं परिवहन साधनों से लेकर जरूरी जानकारी दीवार पर कलर कर या हाथ से बनी सामग्री से प्रदर्शित करेंगे।
बच्चों का समग्र विकास हो सके इसलिए इस प्रतियोगिता को शुरू किया गया है जिसमें विद्यार्थी शिक्षकों के साथ मिलकर कक्षाओं को सजाने का काम करेंगे। कक्षाओं में साज सजावट होने के बाद कक्षाएं भी जीवंत और रुचि पूर्ण बनेंगे जिससे बच्चों का भी पढ़ाई में अच्छे से मन लग सकेगा और बच्चे भी हर चीज को अच्छे से समझ सकेंगे।
शिक्षकों को किया जाएगा सम्मानित
बताया जा रहा है कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले शिक्षकों एवं स्कूलों को सम्मानित किया जाएगा। 22 अध्यापकों को पांच-पांच हजार की राशि देकर सम्मानित किया जाएगा तथा शिक्षकों को प्रशंसा पत्र भी दिए जाएंगे। स्कूल स्तर पर 1 से 20 अप्रैल, क्लस्टर स्तर पर 21 से 25 अप्रैल, खंड स्तर पर 26 अप्रैल से 1 मई, जिला स्तर पर 2 से 5 मई और प्रदेश स्तर पर 6 से 10 मई को इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।