चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार द्वारा लगातार पुलिसकर्मियों को अलग-अलग नाम एवं सुविधाएं देने का काम किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक हरियाणा सरकार द्वारा शहीद होने वाले या किसी कारणवश पुलिसकर्मी का निधन होने के बाद पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाता है और अब खबर है कि हरियाणा में मुआवजा दरों को भी बढ़ा दिया गया है।
शहीद होने पर अब हरियाणा सरकार पुलिसकर्मियों को एक करोड रुपए देगी। इसके लिए हरियाणा सरकार ने एचडीएफसी बैंक के साथ दुर्घटना मृत्यु बीमा के तहत समझौता किया है। इसके लिए हरियाणा पुलिस कल्याण के एआईजी राजेश देशवाल ने भी सभी पुलिस अकादमी को पत्र भेज दिया है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से
हरियाणा सरकार ने मुआवजा दरों में किया इजाफा
हरियाणा सरकार द्वारा पुलिसकर्मियों को दिए जाने वाले मुआवजे में बढ़ोतरी कर दी गई है। फिलहाल हरियाणा में 75000 पुलिसकर्मी सेवाएं दे रहे हैं और सभी के अब एचडीएफसी बैंक में खाते खोले जाएंगे। सैलेरी अकाउंट पर बैंक की ओर से बीमा भी दिया जाता है। बताया जा रहा है कि हरियाणा सरकार भी अब पुलिसकर्मियों के निधन के बाद ज्यादा मुआवजा देगी।
विशेष पुलिस अधिकारी और अनुबंध पर नियुक्त हुए पुलिसकर्मियों के परिवार को भी दुर्घटना में मौत होने के लिए 50 लाख की राशि दी जाएगी जबकि पहले 15 लाख की राशि दी जाती थी। हालांकि इन दोनों श्रेणियों के पुलिसकर्मियों की स्वाभाविक मृत्यु होने पर परिवार को किसी भी तरह का मुआवजा नहीं दिया जाता था लेकिन अब ऐसा होने पर परिवार को 3.25 लाख का मुआवजा दिया जाएगा।
जानिए क्या है नई दरें
पुलिस कर्मी के शहीद होने पर पहले 65 लाख दिए जाते थे जिसे बढ़ाकर अब एक करोड़ कर दिया गया है। हादसे में निधन होने पर पहले 50 लाख दिए जाते थे जिसे बढ़ाकर अब 90 लाख कर दिया गया है। प्राकृतिक मौत होने पर पहले चार लाख की राशि दी जाती थी जिसे बढ़ाकर आप 5 लाख कर दिया गया है। पूर्ण दिव्यांगता होने पर 40 लाख का मुआवजा दिया जाता था जिसे बढ़ाकर अब 90 लाख कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार आगामी 3 वर्षों तक नई दरों को लागू किया जाएगा। इसी के साथ पुलिसकर्मी के निधन के बाद बच्चों को पढ़ाई के लिए पहले 4 साल के लिए एक एक लाख दिए जाते थे। लेकिन अब बच्चों को पढ़ाई के लिए 5 लाख दिए जाएंगे।