महेंद्रगढ़ : हरियाणा में अनाज मंडियों की हालत को सुधारने का काम भी तेजी से किया जा रहा है। खबर आ रही है कि अब महेंद्रगढ़ की स्थानीय अनाज मंडी की सूरत को बदला जाने वाले है जिसके लिए मार्केट कमेटी द्वारा लाखों का खर्च भी किया जाएगा। इसके लिए योजना को तैयार कर लिया गया है जिस पर जल्द ही काम शुरू होगा।
बताया जा रहा है कि फिलहाल महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में हालत काफी खराब हो गई है। क्योंकि इस अनाज मंडी में सड़कों की हालत ठीक नहीं है और साथ ही सीवरेज की भी बड़ी समस्या है। स्थानीय शौचालय की हालत खस्ता होने से आमजन को भी काफी परेशानी हो रही है। इसलिए इन सभी सुविधाओं को वापस से काम कर सुधारा जाएगा।
सुधारी जाएगी महेंद्रगढ़ अनाज मंडी की हालत
बताया जा रहा है कि हरियाणा के महेंद्रगढ़ की अनाज मंडी की हालत को सुधारा जाएगा। यहां सड़कों की मरम्मत की जाएगी। साथ ही सीवरेज की समस्या को दूर करने के लिए सीवरेज लाइन को भी बिछाया जाएगा। अनाज मंडी के शौचालय भी खराब हो चुके हैं इन्हें भी दुरुस्त किया जाएगा। पीने के पानी की व्यवस्था भी की जाएगी जिसके लिए मार्केट कमेटी द्वारा 75 लाख खर्च किए जाने वाले हैं।
बताया जा रहा है कि इस समय इस अनाज मंडी की हालत काफी खराब है। जहां सड़के अब गड्ढों का रूप ले चुकी हैं। साथ ही साफ सफाई भी नहीं है। आज अनाज मंडी की नालियां भी कूड़े कचरे से भरी हुई हैं। सीवरेज की व्यवस्था अच्छी नहीं होने के कारण भी जगह-जगह पानी खड़ा हो जाता है। इसलिए इस पर काम करने का फैसला किया गया है।
जानिए कब शुरू किया जाएगा काम
मार्केट कमेटी के जेई दाताराम ने जानकारी दी है कि सीवरेज व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था, सार्वजनिक शौचालयों को दुरुस्त कराने और सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत के लिए मार्केट कमेटी द्वारा 75 लाख खर्च किए जाने वाले हैं लेकिन फिलहाल मंडी में किसान अपनी फसल लेकर पहुंच रहे हैं। एक बार फसल बिक्री होने के बाद इन विकास कार्यों को भी शुरू कर दिया जाएगा।