Delhi: हर साल मौसम सही होने के बाद अमरनाथ यात्रा को शुरू किया जाता है जहां लाखों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं हालांकि पवित्र गुफा तक जाने के लिए श्रद्धालुओं को लंबा मार्ग तय करना पड़ता है और इस पूरी यात्रा में लगभग 3 से 4 दिन का समय लग जाता है।
लेकिन अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने इस यात्रा को आसान बनाने के लिए मेगा प्लान तैयार किया है। इस प्लान के तहत अमरनाथ यात्रा को 3 दिन की बजाय 8 घंटे में ही पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही बर्फबारी, हिमस्खलन के कारण भी यात्रा को रोकना नहीं पड़ेगा। आइए जानते खबर को विस्तार से
आसान हो जाएगी अमरनाथ यात्रा
केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा ही अमरनाथ यात्रा को आसान बनाने के लिए तैयार किए गए मेगा प्लान के बारे में बताया गया है। कहा जा रहा है कि 5300 करोड़ की राशि खर्च कर इस प्रोजेक्ट को पूरा किया जाने वाला है। इस प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए नितिन गडकरी ने जानकारी दी कि खानाबल से चंदनबाड़ी तक 73 किलोमीटर लंबा फोरलेन बनाया जाने वाला है।
इस फोरलेन को बनाने पर 1800 करोड़ खर्च होंगे। इसी के साथ चंदनबाड़ी से बालटाल होकर पंचतरणी तक 37 किलोमीटर लंबा रोड बनाया जाएगा जिसे बनाने में 3500 करोड़ की राशि को खर्च किया जाएगा। यह दोनों ही प्रोजेक्ट इसी साल तैयार किए जाने की उम्मीद है। शेषनाग और पंचतरणी के बीच 11 किलोमीटर लंबी टनल भी बनाई जाएगी जिससे बर्फ भारी, हिमस्खलन होने पर यात्रा नहीं रोकनी पड़ेगी।
कम समय में पूरी होगी यात्रा
इसी के साथ पंचतरणी से पवित्र गुफा तक 5 किलोमीटर लंबा और साडे 5 मीटर चौड़ा रोड बनाया जाएगा। जहां सुरक्षा के लिए बैरीकेड भी लगाए जाएंगे। अमरनाथ यात्रा को पूरा करने में फिलहाल 3 से 4 दिन लग जाते हैं और 2 दिन रात में का ठहराव भी लेना होता है लेकिन इस प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद श्रीनगर से मात्र 8 से 9 घंटे में इस पूरी यात्रा को किया जा सकेगा और 2 दिन रात्रि ठहराव की भी आवश्यकता नहीं होगी।