Sunday, May 28, 2023

देश में होने वालें हैं खेलों इंडिया गेम्स , जानिए कब और कहां होगा आयोजन

Must Read

Delhi: देश में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन किया जाने वाला है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ही इस खेल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा में ही इस खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए जोरो शोरो है तैयारी भी की जा रही है।

हाल ही में अपर मुख्य सचिव नवनीत कुमार सहगल ने गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में समीक्षा बैठक का भी आयोजन किया गया जहां अधिकारियों को इस आयोजन से जुड़े सभी दिशा निर्देशों को भी जारी किया गया है। ये आयोजन बेहद ही खास होने वाला है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से

जानिए कहां होगा ये आयोजन

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ही खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। ग्रेटर नोएडा में ही इस आयोजन को किया जाएगा। इस आयोजन में देशभर के छात्र हिस्सा लेने वाले हैं। अपर मुख्य सचिव नवनीत कुमार सहगल ने सभी अधिकारियों को ये आयोजन गंभीरता से लेने के लिए कहा हैं। साथ ही इस आयोजन के लिए जो भी एजेंसी नामित हुई हैं उनके साथ अधिकारियों को सामंजस्य बैठाने की सलाह दी गई है।

नवनीत कुमार सहगल ने कहा है कि “ये प्रदेश और गौतम बुद्ध नगर के लिए बड़ा सौभाग्य है कि यहां इतना बड़ा इवेंट खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। एचसीएस द्वारा भी अधिकारीयों को अहम दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अब तैयारियों का भी अधिकारियों द्वारा जायजा लिया जा रहा है।

जानिए कब आयोजित होगा इवेंट

कहा जा रहा है कि 25 मई से 4 जून तक इस इवेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस इवेंट का आयोजन गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में किया जाने वाला है। इस इवेंट के लिए बड़े स्तर पर प्रचार प्रसार के भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। देशभर के खिलाड़ी इस इवेंट में शामिल होंगे और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

- Advertisement -
- Advertisement -spot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect With Us

223,344FansLike
3,123FollowersFollow
3,497FollowersFollow
22,356SubscribersSubscribe

Latest News

छोड़ा डॉक्टर का प्रोफेशन, अब IAS बन देश सेवा कर रही है हरियाणा की बेटी

चंडीगढ़ : अक्सर माना जाता है कि हरियाणा में आज भी ऐसे कई गाँव और इलाके हैं जहां बेटियों...
- Advertisement -spot_img

More Articles Like This

- Advertisement -spot_img
Deserving India - Haryana