चंडीगढ़ : हरियाणा रोडवेज में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो यात्रियों की जेब पर असर डालने वाली है। खबर के अनुसार जींद और नरवाना से चंडीगढ़ जाने वाले रूट पर हरियाणा रोडवेज द्वारा किराए में इजाफा कर दिया गया है। हालांकि पिहोवा तक जाने वालों से पहले जितना ही किराया लिया जाने वाला है।
ड्रेन नहर पर पुल टूटने के कारण ही हरियाणा रोडवेज द्वारा किराया बढ़ाने का फैसला किया गया है जिससे अब पिहोवा से आगे जाने वालों को बढ़ा हुआ किराया देना होगा। इससे यात्रियों के लिए भी सफर महंगा हो जाएगा। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से
जींद, नरवाना से चंडीगढ़ का सफर हुआ महंगा
खबर आ रही है कि जींद, नरवाना से चंडीगढ़ रूट पर सफर करने वालों के लिए हरियाणा रोडवेज का सफर महंगा हो गया है। पिहोवा से आगे जाने वालों के लिए किराए में इजाफा किया गया है। पिहोवा शहर में ड्रेन नहर का पुल टूट गया है जिसके कारण बसों के रूटों को डायवर्ट कर दिया गया है। इसके बाद इसका सर्वे भी कराया गया जिसके बाद पता चला कि सफर 3 किमी बढ़ गया है। इसलिए किराए में 5रु का इजाफा किया गया है।
वहीं नरवाना से चंडीगढ़ के लिए कलायत, बाता और कैथल, पिहोवा, अंबाला के रास्ते होते हुए बसों को चलाया जाता है। जींद से चंडीगढ़ के लिए नगूरां, पेगां, किठाना, कसान, कैथल, क्योडक़, पिहोवा, ईस्माइलाबाद, अंबाला, बदलेवनगर, डेराबस्सी, जीरकपुर और कंडेला होते हुए बस को चलाया जाता है।
जानिए कितना देना होगा किराया
नरवाना से चंडीगढ़ के लिए 220रु की जगह अब 225रु देने होंगे। कैथल से चंडीगढ़ के लिए 160रु के बजाए 165रु देने होंगे। जींद से चंडीगढ़ के लिए 235रु के बजाए 240रु देने होंगे। हालांकि जींद से पिहोवा के लिए पहले जितना किराया यानि 105रु ही रहेगा। लेकिन पिहोवा से चंडीगढ़ के लिए 145रु के बजाए 150रु देने होंगे और पिहोवा से अंबाला के लिए 60रु के बजाए 65रु देने होंगे।